लखीमपुर की बेटी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमकाया जनपद का नाम

लखीमपुर खीरी , 25

मैगलगंज-खीरी।जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिष्ठा यादव ने प्रयागराज में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन (UPAA) द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिष्ठा यादव ने कड़े मुकाबले के बीच अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, खेल प्रेमियों और जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रतिष्ठा के पिता देवेन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में लखीमपुर जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बेटी की इस सफलता पर उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
प्रतिष्ठा की इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Comments

Back to Top