
आज का राशिफल सिंह
Jan 07, 2026
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पिछले समय से चल रही किसी चिंता या परेशानी का हल मिल सकता है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज कुछ फायदेमंद और सुकून देने वाली स्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद की मदद करेंगे तो मन खुश रहेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी। स्वभाव सरल रखें और बहस से बचें, वरना बेवजह मान-हानि हो सकती है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। किसी गलत बात का विरोध करना है तो शांत तरीके से करें, गुस्से में नुकसान हो सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई अहम डील फाइनल हो सकती है। पार्टनरशिप करने से पहले हर बात साफ रखें और जल्दबाजी न करें। नौकरी वालों के लिए ऑफिस का माहौल हल्का और तनाव कम रहेगा। पति-पत्नी में तालमेल कमजोर होने पर घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की तरफ ध्यान बिल्कुल न जाए, इससे परिवार पर बुरा असर पड़ता है। गैस और जोड़ों का दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। बहुत तली हुई और भारी चीजों से बचें, हल्का खाना रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7


























आपके शहर की ख़बरें