image
आज का राशिफल धनु

 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskarदूसरों के तरीके देखकर खुद को कम न आंकें, अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आप अपने काम अच्छे से पूरा करेंगे और विरोधी भी ज्यादा असर नहीं कर पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी नोटिस होगी और तारीफ भी मिल सकती है। पैसों के लेन-देन में किसी दोस्त या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। थोड़ी सावधानी और सही तरीके से बात करेंगे तो मामला संभल जाएगा। इस समय खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नजर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में बेहतरीन डील होने की संभावना है। नेटवर्क बढ़ाएं, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। विदेशी कंपनी में कोशिश कर रहे हैं तो शुभ सूचना मिल सकती है। शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग जैसी प्लानिंग हो सकती है। गलत खानपान से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। हल्का और समय पर खाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Back to Top