image
आज का राशिफल वृष

 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

आज निजी जिंदगी में कुछ अच्छा होने की उम्मीद है, जिससे मन फिर से पॉजिटिव हो जाएगा। आप नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान लगा पाएंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं और इसका फायदा भी मिल सकता है। समय के साथ अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी और लचीलापन रखना जरूरी है। कभी-कभी ज्यादा सेल्फ सेंटर्ड या स्वार्थी रवैया दोस्तों से दूरी करा सकता है। घर में छोटी-छोटी बातें बड़ा मुद्दा बन सकती हैं, इसलिए प्रतिक्रिया सोच-समझकर दें। काम की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। सहयोगी अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे, फिर भी आपको सिस्टम मजबूत करना होगा। बाहर चल रही व्यवसायिक बातचीत का अच्छा नतीजा सामने आ सकता है। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा, पर संभल जाएगा। परिवार के किसी जरूरी काम में आपकी भूमिका अहम रहेगी। घर में खुशी और अपनापन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और बातचीत बेहतर होगी।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता को खुद पर हावी न होने दें। योग और मेडिटेशन करेंगे तो मन और शरीर दोनों हल्के महसूस होंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Back to Top