
आज का राशिफल कन्या
Jan 07, 2026
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और मूड भी ठीक रहेगा। समान सोच वाले लोगों से मिलना आपको नई ऊर्जा देगा। लक्ष्य को पाने में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में बना रहेगा और मन भटकेगा नहीं।लक्ष्य पर टिके रहें, इधर-उधर की बातें ध्यान भटका सकती हैं। कभी-कभी नेगेटिव सोच मनोबल गिरा देती है, इससे बचें। पर्सनल लाइफ में कोई रिस्क लेने से बचें और बिना जरूरत उलझन न बढ़ाएं।कर्मचारियों के बीच कहा-सुनी हो सकती है या कोई जांच जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए काम में साफ-सफाई रखें। मीडिया या फोन के जरिए बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में कामकाज सामान्य रहेगा, बस सतर्क रहना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसका असर शादीशुदा रिश्ते पर भी पड़ सकता है, इसलिए सीमाएं साफ रखें चल रही किसी समस्या में राहत मिल सकती है। फिर भी मौसम के कारण लापरवाही न करें और रूटीन सही रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


























आपके शहर की ख़बरें