image
आज का राशिफल मकर

 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskarआज कुछ फायदेमंद संपर्क बन सकते हैं। आपकी बात और सोच को महत्व मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक कामों में समय निकल सकता है। भविष्य को लेकर भी आप कुछ फायदे वाले प्लान बना सकते हैं। कोई सरकारी काम चल रहा है तो पेपर्स में कमी के कारण रुकावट आ सकती है। दोस्तों या इंटरनेट में जरूरत से ज्यादा समय बर्बाद न करें। घर के बड़े लोगों से नोकझोंक की स्थिति बन सकती है, इसलिए सम्मान बनाए रखें। अपनी कार्यप्रणाली को और मजबूत करें। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे काम आगे बढ़ेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से बहस होने से बचें। घर की व्यवस्था को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न जाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। मौसम के कारण इन्फेक्शन हो सकता है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, गिरने या चोट लगने का योग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

Back to Top