कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान

अन्य खबरे , 9

रामनगरी में श्रद्धालुओं का लगा तांता, सरयू घाटों पर उमड़ी भारी भीड़; सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए सरयू घाटों पर पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटों में अब तक करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भोर से ही स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। पूरा सरयू तट भक्तिमय माहौल और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आ रहा है।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाटों के साथ ही प्रमुख मार्गों, प्रवेश स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा यह जनसैलाब रामनगरी की धार्मिक आस्था और सरयू के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी श्रद्धा का प्रतीक बन गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top