image
आज का राशिफल तुला

 (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskarसमय आपके लिए भाग्य बढ़ाने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मुश्किल वक्त में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। छात्र पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि रखेंगे और नया सीखेंगे।
घर की जिम्मेदारियों में आपका योगदान जरूरी है, इसे नजरअंदाज न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत के कारण कोई जरूरी काम टल सकता है। छोटी-छोटी नकारात्मक बातों को पकड़कर बैठने से बचें, अपने काम पर फोकस रखें। बिजनेस में सुधार आएगा, लेकिन आपको काम करने का तरीका और बेहतर करना होगा। कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है, पर उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ लें। युवाओं को करियर में शुभ खबर मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा और खुशनुमा समय बीतेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते और बेहतर होंगे और बातचीत में मिठास आएगी। पीठ दर्द-खिंचाव हो सकता है। एक्सरसाइज पर ध्यान दें और बहुत ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर न लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Back to Top