image
आज का राशिफल वृश्चिक

 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, य)

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskarघर की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे तो माहौल अनुशासित रहेगा। अपनी सोच पॉजिटिव और बैलेंस रखें, इससे कई बातें आसान हो जाएंगी। आप चाहेंगे तो कई अटके काम भी सुलझ सकते हैं। गुस्सा और जल्दबाजी कंट्रोल करें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। घर के किसी काम के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। युवा किसी की बातों में आकर गलत कदम न उठाएं। कारोबारी स्थितियां बेहतर होंगी और रोज की आमदनी बढ़ सकती है। आय के नए सोर्स खुलने के संकेत हैं। नौकरी में टारगेट पूरा होगा और मेहनत का रिजल्ट मिलेगा। आगे चलकर प्रमोशन की भी संभावना बनती दिख रही है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिल सकता है और रिश्ता भी बेहतर लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस मौसम की वजह से आलस जैसा महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Back to Top