image
आज का राशिफल कुंभ

 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskarकिसी सीनियर के मार्गदर्शन से अटकी हुई रुकावट दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी विवाद है तो बातचीत से नतीजा निकलने की संभावना है। युवा अपने प्रोजेक्ट को लेकर सजग रहेंगे और काम आगे बढ़ेगा। गुस्सा कंट्रोल रखें। घर में बहुत सख्त नियम बनाकर चलना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार की बातों में आकर आज निवेश या फालतू खर्च न करें। जो काम हाथ में लेंगे उसमें मेहनत के हिसाब से सफलता मिलेगी। कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा और प्रगति होगी। निवेश से जुड़ी जानकारी लेने में समय दें, जल्दबाजी करके फैसला न करें। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिवार को छोटा-सा तोहफा देंगे तो खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। कोई भी रिस्क न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने का योग है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Back to Top