
आज का राशिफल मेष
Jan 07, 2026
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, )
परिवार की किसी परेशानी का हल निकलने से मन को राहत मिलेगी। आप हल्का और शांत महसूस करेंगे। इसी वजह से आप अपने पर्सनल कामों पर अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे। घर की व्यवस्था, रखरखाव और छोटे सुधार को लेकर भी बातचीत हो सकती है। अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ लोग ईर्ष्या की वजह से बातों को बढ़ा-चढ़ाकर आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ढील नहीं देनी है, वरना इसका सीधा असर रिजल्ट पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- अभी फोकस सिर्फ चल रहे कामों पर रखें। अगर कोई पेमेंट अटकी है तो उसे जल्दी निकलवाने की कोशिश करें, वरना मामला लटक सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ बहस या तकरार से बचें, नहीं तो काम की रफ्तार धीमी हो सकती है। शादीशुदा रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की इज्जत और सम्मान बनाए रखेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। पेट में दर्द और गैस की दिक्कत रह सकती है। बहुत भारी खाना और तला-भुना कम करें। रूटीन सही रखेंगे तो जल्दी आराम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4


























आपके शहर की ख़बरें