
आज का राशिफल मीन
Jan 07, 2026
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समय प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। घर और बिजनेस का तालमेल सही रहेगा तो काम आसानी से चलेगा। अपनी बात रखने की कला और योग्यता से आप कई अड़चनें पार करेंगे। किसी दुविधा में अपनों का सहयोग भी मिलेगा। कोई परेशानी चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से बात करें, समाधान मिलेगा। जिद या अहं के कारण मामा पक्ष से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, ध्यान रखें। फालतू मौज-मस्ती और गलत संगत में समय न गंवाएं। किसी भी विवाद को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिस्थिति के हिसाब से काम करने का तरीका बदलना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों से व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन बहुत व्यस्त रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिल सकते हैं। गिफ्ट का लेन-देन रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाएगा। रिस्क वाले काम से दूर रहें। चोट लगने का योग है और वाहन भी बहुत सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1


























आपके शहर की ख़बरें