*गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने डीएसओ कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, डीएसओ ने दिया जांच का आश्वासन*

लखीमपुर खीरी , 22

*लखीमपुर खीरी।* फूलबेहड़ स्थित भारत गैस एजेंसी, इब्राहिमपुर रोड के उपभोक्ता गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान होकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर समय से सिलेंडर उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।  

उपभोक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 14 दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था और तीन बार एजेंसी का चक्कर लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के कारण परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। उनके साथ करीब एक दर्जन ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने समान समस्या बताई।  

उपभोक्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी से मामले की जांच कर जल्द समाधान कराने की मांग की है।  

वहीं जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top