*समाजसेवी रमाशंकर निषाद बने अग्नि पीड़ितों का सहारा, 53 परिवारों को बांटी राहत सामग्री*
लखीमपुर खीरी May 09, 2026 at 03:15 PM , 23*निघासन, खीरी।* तहसील निघासन क्षेत्र के मुन्ना पुरवा और बंगलहा राज गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई परिवारों को मुश्किल में डाल दिया। आग इतनी भयावह थी कि मुन्ना पुरवा में करीब 41 घर जलकर राख हो गए, जबकि बंगलहा राज में 12 घर आग की चपेट में आ गए।
हादसे में घरों में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रमाशंकर निषाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने मुन्ना पुरवा के 41 और बंगलहा राज के 12 परिवारों को खाद्य सामग्री देकर मदद पहुंचाई।
राहत सामग्री पाकर अग्नि पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत दिखी। ग्रामीणों ने समाजसेवी के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। क्षेत्र में उनके मानवीय कार्य की चर्चा हो रही है।































Comments