*चौकी इंचार्ज पर मारपीट और गाली देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार*

लखीमपुर खीरी , 31

*लखीमपुर खीरी।* जिले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवक ने राजापुर चौकी इंचार्ज समेत अन्य लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है।  

पीड़ित अंकित गौतम का आरोप है कि वह 8 मई की रात एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तभी महिला थाना के सामने कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बिना मामले की जानकारी लिए उसके साथ मारपीट की।  

पीड़ित ने बताया कि उसे लात मारकर गिराया गया और डंडे से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।  

घायल युवक ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top