पांच दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

लखीमपुर खीरी , 2

सिंगाही-खीरी। क्षेत्र की नौबना ग्राम पंचायत के मजरा मटेहिया में बालमंडल समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यज्ञ के प्रथम दिन सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
कलश यात्रा के उपरांत यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन एवं वेदी पूजन कराया गया। यज्ञाचार्य पंडित सुरेश त्रिवेदी के निर्देशन में मुख्य आचार्य पंडित रामआसरे अवस्थी, आचार्य पंडित हरिवंश अवस्थी, आचार्य रवि तिवारी तथा आचार्य पंडित छेलबिहारी बाजपेयी अवस्थी ने पूजन संपन्न कराया।
महायज्ञ में समिति अध्यक्ष संतोष यादव, राधेश्याम पाल, कालिका प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, परमानंद पाल, विश्राम कश्यप, हरिश्चंद्र भार्गव और रामकिशोर गौतम सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top