श्री श्री रविशंकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्थान वाजपेई कॉलोनी आईपीएस बिल्डिंग में आयोजन संपन्न

लखीमपुर खीरी , 1

दिनांक 13 मई 2026 को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था लखीमपुर द्वारा श्री श्री रविशंकर जी के  जन्म दिवस के अवसर पर स्थान वाजपेई कॉलोनी आईपीएस बिल्डिंग में आयोजन संपन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग लखीमपुर संस्था के सदस्यों द्वारा एक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने भजनों के माध्यम से गुरु जी को उनके 70 वे जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई सर्वप्रथम आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका नीति अग्रवाल द्वारा गुरु पूजा की गई उसके पश्चात आर्ट ऑफ लिविंग की लखीमपुर में शिक्षिकाएं नीति अगरवाल एवं अर्चना अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों द्वारा अपने भजनों के माध्यम से गुरु जी को उनके  जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई अंत में गुरु जी के 70 वे जन्म दिवस पर 70 दीपकों को प्रकाशित किया गया आज ही श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्वयं 7:30 बजे ऑनलाइन मेडिटेशन सभी को कराया गया

Related Articles

Comments

Back to Top