नीमगाँव के रायपुर गाँव मे 11 हजार लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से एक प्राइवेट विधुत कर्मी की मौत
लखीमपुर खीरी May 15, 2026 at 05:50 PM , 1नीमगाँव के रायपुर गाँव मे 11 हजार लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से एक प्राइवेट विधुत कर्मी की मौत हो गयी,
परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर लगाया विद्युत कर्मियो पर जानबूझकर हत्या कराने का आरोप,
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नीमगाँव थाना क्षेत्र सिकंदराबाद विधुत उपकेंद्र के अंतर्गत के रायपुर गाँव मे बीती रात एक प्राइवेट विधुत कर्मचारी की 11 हजार लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गयी, मौके पर पहुंची नीमगांव पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया,
वही ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने सटडाउन देकर पोल पर फाल्ट सही करने के लिए चढ़ाने और लाइन जोड़ देने का आरोप लगाया,
रायपुर ग्राम प्रधान पति सलीम अंसारी ने बताया रायपुर गाँव निवासी महेश गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता उम्र लगभग (24) वर्ष सिकादराबाद उपकेंद्र के अंतर्गत प्राइवेट लाइन जोड़ने का कार्य करता था बीती रात लगभग नौ बजे सिकंदराबाद उपकेंद्र के कर्मचारियों से बात करने के बाद गाँव के बाहर 11 हजार लाइन मे फाल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़ा था, उससे पहले उपकेंद्र से सटडाउन भी लिया था जब वह कार्य करने लगा तभी उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने लाइन चालू करदी जिससे महेश को करंट लग गया और पोल पर ही उसकी मौत हो गयी,
जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी सूचना पर मौके पर पहुंचे सिकादराबाद चौकी इंचार्ज ने भीड़ को समझ बुझाकार सांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया,
ग्रामीणों ने बताया महेश गाँव मे अकेला रहता था पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि उसकी माँ और दो भाई गोला मे रहते है महेश की अभी शादी नहीं हुयी थी।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की उपकेंद्र का सी यू जी नम्बर ज्यादा समय बंद ही रहता है, चालू होने पर भी कोई फोन नहीं उठता जिससे किसी भी घटना की जानकारी दी जा सके।































Comments