*मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ का प्रतिनिधिमंडल 19 मई को डीएम से मिलेगा*
लखीमपुर खीरी May 17, 2026 at 05:46 PM , 2*पांच सूत्रीय मांगों का सौंपेगा ज्ञापन, नवागत डीएम से पहली मुलाकात*
*लखीमपुर खीरी।* मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल 19 मई 2026 को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा।
प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार प्रतिनिधिमंडल नवागत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात कर जिले की तमाम समस्याओं से अवगत कराएगा। इस दौरान पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मिश्रा शर्मा, अमरकेश एडवोकेट, एडवोकेट अनस खान, बालकृष्ण एडवोकेट समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह नवागत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से संगठन की पहली औपचारिक मुलाकात होगी। वार्ता में मनरेगा मजदूरों, मिस्त्रियों और विश्वकर्मा समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।































Comments