*भीषण गर्मी से बेहाल भालू ने वाटरहोल में लगाई डुबकी, सैलानियों ने कैमरे में कैद किया नजारा*

लखीमपुर खीरी , 2

*DTR के सभी वाटरहोल फुल, वन्यजीवों को जंगल से बाहर न भटकना पड़े: फील्ड डायरेक्टर*  

*लखीमपुर खीरी।* जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी और वन्यजीव भी बेहाल हैं। रविवार को चिलचिलाती धूप और तपिश से परेशान एक भालू दक्षिण सोनारीपुर रेंज के वाटरहोल में काफी देर तक पानी में गोता लगाकर शरीर ठंडा करता नजर आया।  

*सैलानियों ने बनाया वीडियो:* पर्यटन मार्ग से गुजर रहे सैलानियों ने भालू की इस मस्ती को अपने कैमरे में कैद कर लिया। भालू के पानी में अठखेलियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।  

*सभी वाटरहोल भरे गए:* दुधवा टाइगर रिजर्व के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन पीपी सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए टाइगर रिजर्व समेत बफरजोन के सभी वाटरहोल्स को पानी से भर दिया गया है। इसका मकसद है कि वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए जंगल के बाहर आबादी की तरफ भटकना न पड़े।  

उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने से वन्यजीव अक्सर पानी की तलाश में वाटरहोल पर आते हैं। विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार वाटरहोल में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top