*भानपुर वारियर्स और रड़ा टाइटंस जीते, फैजल-विशाल बने मैन ऑफ द मैच*
लखीमपुर खीरी May 17, 2026 at 07:25 PM , 4*कमल खाद भंडार को 8 विकेट से हराकर भानपुर वारियर्स विजयी |*
*रड़ा टाइटंस ने द ट्रैप इलेवन को 6 विकेट से दी मात |*
पड़रिया तुला खीरी। श्री लक्ष्मी नारायण नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 में शुक्रवार की रात को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में भानपुर वारियर्स ने कमल खाद भंडार को 8 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में रड़ा टाइटंस ने द ट्रैप इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त दी। पहले मुक़ाबले के मैच में
कमल खाद भंडार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भानपुर वारियर्स की टीम ने सिर्फ 6.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। भानपुर वारियर्स के फैजल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण आशीष अवस्थी और ग्राम प्रधान विनोद राज द्वारा किया गया। दूसरा मुकाबला रड़ा टाइटंस व द ट्रैप इलेवन के बीच खेला गया। दूसरे मैच में रड़ा टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। द ट्रैप इलेवन की टीम 12 ओवर में 9 विकेट पर 81 रन ही बना पाई। जवाब में रड़ा टाइटंस ने 8.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रड़ा टाइटंस के बल्लेबाज विशाल ने नाबाद 50 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। दूधिया रोशनी में खेले जा रहे नाईट टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। हर चौके-छक्के पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, अखिलेश चौरसिया, मुकेश राज, अनूप गिरि, हरिओम राज और नीरज जायसवाल,ऋषभ बाजपेयी,नदीम अंसारी,अतुल गुप्ता,विवेक राज,हैप्पी गुप्ता,शिवकुमार राज,आशुतोष त्रिपाठी सहित हजारों दर्शक उपस्थित रहे।































Comments