*सिंगाहा कलां की गौशाला में पशुओं को गर्मी से राहत, प्रधान प्रतिनिधि ने लगवाए फॉगर*
लखीमपुर खीरी May 17, 2026 at 07:23 PM , 9सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत सिंगाहा कलां की अस्थाई गौशाला में भीषण गर्मी से जूझ रहे बेसहारा पशुओं को अब राहत मिली है। प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन ने गौशाला में फॉगर लगवाए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है और पशुओं को गर्मी से निजात मिल रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से तेज धूप और लू के कारण गौशाला में बंद गाय-बैल बेहाल थे। कई पशु चारा-पानी भी ठीक से नहीं ले रहे थे।
इसे देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन ने तत्काल पहल करते हुए गौशाला परिसर में फॉगर सिस्टम लगवाया। फॉगर से निकलने वाली पानी की बारीक फुहारें पूरे शेड में ठंडक बनाए रखती हैं। गौशाला कर्मियों ने बताया कि फॉगर चलने के बाद पशुओं के व्यवहार में बदलाव दिखा है। अब वे शांत हैं और चारा-पानी भी सामान्य रूप से ले रहे हैं। ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की है। स्थानीय निवासी मूलचंद लोधी ने कहा, "गर्मी में बेजुबान जानवरों की सुध लेना बहुत जरूरी था। प्रधान प्रतिनिधि का यह कदम सराहनीय है।"
प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन ने बताया कि गर्मी को देखते हुए गौशाला में छाया, साफ पानी और हरे चारे की व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। पशु चिकित्सक से नियमित जांच कराई जा रही है ताकि लू से कोई पशु बीमार न पड़े।































Comments