सफाई मित्रों ने अभियान चलाकर मां गोमती की सफाई कर संदेश दिया

लखीमपुर खीरी , 5

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र में गोमती सफाई मित्रों द्वारा अभियान को धार देते हुए रविवार को सफाई अभियान शुरू किया जिससे गोमती नदी की अविरल धारा बिना रुकावट के प्रवाहित होती रहे। जब सरकारी तंत्र उदासीन हो जाते है तब सामाजिक कार्यकर्ता आगे  चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाते हैं।
आयोजित अभियान सफाई मित्र अश्वनी राजपूत, गोपाल तिवारी,अमन शुक्ला, योगेश त्रिवेदी एड, सत्यम शुक्ला, शहनवाज सिद्दीकी, शिबू, शांतनु तिवारी ओम बाजपेई समेत पूरी टीम ने संयुक्त रूप से घाटों का सफाई अभियान शुरू कर नदी में प्रवाहित होने वाला कचरा और पूजा सामग्री को बाहर निकाल कर नदी की अविरल धारा को रोकने वाले अवरोध को समाप्त किया है। सभी सफाई दूतों ने श्रद्धालुओं से कचरा नदी में प्रवाहित न करने की अपील की है ।

Related Articles

Comments

Back to Top