लखनऊ में डेमो कार बनी कहर, महिला चालक ने 11 वाहनों को मारी टक्कर

अन्य खबरे , 249

लखनऊ। राजधानी के थाना गाजीपुर क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सी-ब्लॉक इलाके में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डेमो के लिए लाई गई कार अचानक बेकाबू हो गई और महिला चालक ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी करीब 11 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top