*प्रशिक्षण वर्ग में जनप्रतिनिधियों ने पेश की सादगी की मिसाल, कार छोड़ बस, ई-स्कूटी और ई-रिक्शा से पहुंचे*

लखीमपुर खीरी , 2

*गोला गोकर्णनाथ, खीरी।* भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने गोला पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक कार छोड़कर आम साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जो चर्चा का विषय बन गया।  शहनाई मैरिज लॉन में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह सरकारी रोडवेज बस से आम कार्यकर्ताओं के साथ सफर कर गोला पहुंचे। गोला विधायक अमन गिरी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चलाकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ई-रिक्शा से प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे।  
जनप्रतिनिधियों का अलग-अलग सामान्य साधनों से पहुंचना कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे सादगी, पर्यावरण संरक्षण और आमजन से जुड़ाव के संदेश का असर जनप्रतिनिधियों के इस अंदाज में साफ दिखाई दिया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पहुंचे लोगों ने जनप्रतिनिधियों के इस कदम को सराहनीय बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम करने का सकारात्मक संदेश जाता है।

Related Articles

Comments

Back to Top