गाटा 431 के बैनामे में फर्जीवाड़े का आरोप डीएम से जांच की मांग
लखीमपुर खीरी May 17, 2026 at 05:47 PM , 2लखीमपुर खीरी
गाटा संख्या 431 के बैनामे में हेराफेरी कर ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 443 के पट्टेदारों को 431 में दर्शाने का गंभीर आरोप लगा है। सैय्यद अरीशा पुत्री शाजिफ हुसैन निवासी मोहल्ला प्यारेपुर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार ग्राम बुढ़नापुर स्थित कृषि भूमि गाटा संख्या 431 का बैनामा मनीष जैन एवं विनय जैन पुत्रगण धर्म चन्द्र मूंगोत निवासी काशीनगर ने वासिर उर्फ नासिर से 23 अप्रैल 2011 को कराया था। विलेख संख्या 6200 बही संख्या 1 जिल्द संख्या 6773 पर दर्ज है। आरोप है कि भूमि की कीमत बढ़ाने के लिए वासिर उर्फ नासिर से मिलीभगत कर गाटा 443 में बने दशकों पुराने मकानों के स्वामियों को गाटा 431 का किराएदार दिखा दिया गया। मनीष जैन ने स्व नजमा परवीन को किराएदार बताकर न्यायालय से आदेश लिया जबकि भूमि शारिक हुसैन के नाम है। पीड़िता का आरोप है कि लेखपाल पंकज तोमर ने फर्जी नक्शा बनाकर गाटा 443 को भी 431 में समाहित कर दिया। मनीष जैन कई बार कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। इस तनाव में दादी नजमा परवीन व ताई की मृत्यु हो चुकी है। सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर फोन कर बुलाया गया। न जाने पर रजिस्ट्री से गलत सूचना भेज दी गई। इससे राजस्व विभाग की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। पीड़िता ने डीएम से गाटा 431 व 443 के मूल अभिलेख बैनामा खसरा खतौनी की जांच लेखपाल के नक्शे की हेराफेरी की जांच गलत सूचना देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तथा वासिर उर्फ नासिर मनीष जैन विनय जैन पर एफआईआर की मांग की है। मामले की आनलाइन शिकायत संदर्भ संख्या 40015326023562 पर दर्ज कराई जा चुकी है।































Comments