*आशा एसोसिएशन संघ का हुआ विस्तार, नीलम शर्मा बनीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष*

लखीमपुर खीरी , 3

*आभा आईडी कार्ड के लंबित भुगतान को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन*  

*फूलबेहड़, खीरी।* आशा एसोसिएशन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शनिवार को ब्लॉक फूलबेहड़ सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गईं।  

*नई नियुक्तियां:* संगठन का विस्तार करते हुए नीलम शर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/सलाहकार एवं मंजीत कौर को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जिला शाखा के लिए मंजू देवी को अध्यक्ष एवं जिला मंत्री को मनोनीत किया गया।  

*हर ब्लॉक में इकाई का गठन:* बैठक में निर्णय लिया गया कि हर एक ब्लॉक स्तर पर संगठन की इकाई का सृजन किया जाएगा ताकि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।  

*लंबित भुगतान को लेकर ज्ञापन:* कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आभा आईडी कार्ड बनवाने के एवज में मिलने वाले गत वर्षों से लंबित भुगतान को लेकर नाराजगी जताई। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द भुगतान कराने की मांग की गई।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उनके मानदेय और अन्य भुगतानों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन उनकी हर लड़ाई में साथ खड़ा है।

Related Articles

Comments

Back to Top