युवाओं को शिक्षित होने के साथ देश सेवा का लेना चाहिए संकल्प: अरविंद कुमार त्रिपाठी

जनपत की खबर , 82

विज़डम वैली कॉन्वेंट स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

ए के दुबे 
लखनऊ। विज़डम वैली कॉन्वेंट स्कूल, रुचि खंड सेकेंड, शारदा नगर में  77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार त्रिपाठी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने देश के युवाओं और विद्यार्थियों को भारत की एकता, संप्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। देश का युवा ही भारत का भविष्य है आज के युवाओं को शिक्षित होने के साथ ही  देश एवं राष्ट्र की सेवा के लिए संकल्प लेना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रमिला इमैनुएल मैसी ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्या के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम का भावपूर्ण संदेश दिया, बच्चों अभिभावकों के साथ उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वीकार किया। 
वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहा और सभी ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक, अनुकरणीय एवं स्मरणीय रहा।
इस अवसर पर में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. एन. के. यादव, अखिलेश कुमार (भूतपूर्व सैनिक), पंकज, विवेक रुद्रा, सिद्धार्थ दीक्षित, आदर्श त्रिपाठी, विनायक त्रिपाठी तथा आकाश अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Comments

Back to Top