UGC के नए संशोधन के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में उबाल, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, नियम वापस लेने की मांग

जनपत की खबर , 121

लखनऊ।
यूजीसी (UGC) के नए दिशा-निर्देशों के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सहित विभिन्न छात्र संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों छात्र विश्वविद्यालय परिसर में एकजुट हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्य द्वार तक मार्च किया।
मुख्य द्वार पर पहुंचकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और केंद्र सरकार से यूजीसी द्वारा हाल ही में किए गए संशोधनों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि नए नियम छात्र हितों के खिलाफ हैं और इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही यूजीसी के नए नियमों को वापस नहीं लिया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और उग्र रूप ले सकता है। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर “UGC मुर्दाबाद”, “छात्र विरोधी नियम नहीं चलेंगे” जैसे नारे भी गूंजते रहे।
विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासन सतर्क नजर आया और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top