समाज एवं देश के निर्माण के लिए बच्चों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक: सर्वजीत सिंह

जनपत की खबर , 78

अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन 

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत तथा देशप्रेम के महत्व से अवगत कराया।

ए के दुबे 
लखनऊ। राजधानी स्थित अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सजा हुआ था और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गणतंत्र दिवस से पूर्व विद्यालय में दो दिवसीय खेल दिवस (Sports Day) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं निदेशिका जतिंदर वालिया ने सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को एकता के सूत्र में बंधकर देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हम ऐसा कार्य करें जिससे हमारे माता-पिता विद्यालय और देश का नाम रोशन हो। आज समाज एवं देश के निर्माण के लिए बच्चों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।
इसके पश्चात विघालय में देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविताएँ, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र (Certificates) एवं पदक (Medals) प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत तथा देशप्रेम के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति, उत्साह और उमंग के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

Related Articles

Comments

Back to Top