हत्या कर डकैती डालने वाला रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित हारिश उर्फ छोटू मुम्बई से गिरफ्तार।
अन्य खबरे Oct 15, 2023 at 03:01 PM , 267लखनऊ।
जनपद आजमगढ़ में वृद्ध दम्पत्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर डकैती डालने वाला रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित हारिश उर्फ छोटू मुम्बई से गिरफ्तार।
दिनाक 15-10-2023 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को जनपद आजमगढ़ के थाना निजामाबाद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25-06-2023 को दम्पत्ति की निर्मम हत्या कर डकैती की घटना को अंजाम देने वाला 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित लुटेरा हारिश उर्फ छोटू को मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
हारिश उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगीः-
1-मोबाइल फोन-01अदद।
2-रू0 100/-नगद।
गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-
पनवेल रेलवे स्टेशन के पास थाना पनवेल सिटी जनपद नवी मुम्बई (महाराष्ट्र)। दिनांक-15.10.2023
एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में उप निरीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, वाराणसी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुये अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन क्रम में विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 286/2023 में वांछित रूपये 50 हजार का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त हारिष के पनवेल (मुम्बई) में मौजूद होने की सूचना पर एसटीएफ टीम मुम्बई रवाना हुई थी। एसटीएफ टीम द्वारा मुम्बई पहॅुचकर अभिसूचना संकलित कर पनवेल रेलवे स्टेशन के पास से हारिश उर्फ छोटू उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त हारिश उर्फ छोटू ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गैंग के लोगों के साथ मिलकर जनपद आजमगढ, जौनपुर, वाराणसी, अम्बेडकरनगर व आस-पास के जनपदों में लूटपाट व हत्या की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके विरूद्ध लगभग तीन दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। दिनांक 25/26 जून 2023 की रात्रि में जनपद आजमगढ़ के थाना निजामाबाद क्षेत्रान्तर्गत विश्वनाथ व इनकी पत्नी शनिचरी देवी निवासी परसहॉं (क्यामुद्दीनपुर) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ रेलवे लाइन के किनारे स्थित अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात्रि में हारिश उर्फ छोटू अपने गैंग के साथ डकैती के नियत से वहॉं पहुॅंचा तथा उक्त दम्पत्ति का हाथ-पैर काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया तथा घर में रखे हुये सामान एवं दम्पत्ति द्वारा पहने हुये आभूषण लूटकर भाग गया। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मृतक दम्पत्ति के पुत्र रामलखन उर्फ छांगुर द्वारा मु0अ0सं0 286/2023 धारा 396/412/ 120बी भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में हारिश उर्फ छोटू व इसके गैंग का नाम प्रकाश में आया था। जिसके बाद यह भाग कर मुम्बई चला गया था। उक्त घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को एसटीएफ टीम द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
उक्त हारिश उर्फ छोटू का अपराधिक इतिहास निम्नवत् हैः-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
01 372/23 307/34 भादवि जहानागंज आजमगढ
02 203/18 307भादवि देवगांव आजमगढ
03 46/22 380भादवि निजामाबाद आजमगढ
04 134/20 3(1)गैंगेस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ
05 46/20 307/34 भादवि फूलपुर आजमगढ
06 279/19 307/336/34भादवि फूलपुर आजमगढ
07 299/22 3(1)गैंगेस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ
08 191/18 395/412भादवि देवगांव आजमगढ
09 31/21 379/411भादवि निजामाबाद आजमगढ
10 97/22 3/5एगोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम फूलपुर आजमगढ
11 109/22 420/467/468/471भादवि फूलपुर आजमगढ
12 266/22 411/414/473भादवि फूलपुर आजमगढ
13 289/19 307/326/411/413/414/ 467/468भादवि फूलपुर आजमगढ
14 292/19 34भादवि फूलपुर आजमगढ
15 88/17 379/411भादवि सरायमीर आजमगढ
16 89/17 411भादवि सरायमीर आजमगढ
17 84/20 411/413/414/419/420/ 467/468/471/474भादवि सरायमीर आजमगढ
18 59/21 3(1)गैंगेस्टर एक्ट सरायमीर आजमगढ
19 136/18 379भादवि तरवां आजमगढ
20 286/23 396/412/120बी भादवि निजामाबाद आजमगढ
21 34/17 379भादवि जलालपुर जौनपुर
22 47/22 379/411भादवि खेतासराय जौनपुर
23 443/18 380/411भादवि चोलापुर वाराणसी
24 447/18 342/394/412भादवि चोलापुर वाराणसी
25 399/19 3(1)गैंगेस्टर एक्ट चोलापुर वाराणसी
26 67/21 336/411/506/380भादवि टाण्डा अम्बेडकरनगर
27 45/21 307/336/504/506भादवि कटका अम्बेडकरनगर
28 76/21 307/336/504/506भादवि कटका अम्बेडकरनगर
29 30/18 379भादवि टाण्डा अम्बेडकरनगर
30 56/21 380/457/411भादवि महरूआ अम्बेडकरनगर
31 65/21 380/457/411भादवि महरूआ अम्बेडकरनगर
32 15/18 379भादवि हंसवर अम्बेडकरनगर
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु नवीं मुम्बई (महाराष्ट्र) के न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



























Comments