खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण मचा हड़कंप

अन्य खबरे , 289

सोनभद्र।

सोनभद्र।खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण बालू माफियाओं में मचा हड़कंप।
प्रमुख सचिव अनिल कुमार के साथ खनन क्षेत्र का दौरा,बिल्ली खनन क्षेत्र का किया दौरा, जाना हाल,जुगैल थाने में बालू खनन साइट का किया निरीक्षण,निरीक्षण में अधिकारियों ने  ग्यारह  वाहन ओवरलोड ,बिना वैध परिवहन प्राधिकार के अवैद्य खनन में लिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए। 489 घन मीटर अवैध बालू खनन पाए जाने, पट्टा सीमा स्तंभ अनुरक्षित नहीं पाए जाने, वेटब्रिज बनाए रखा गया ना पाए जाने पर जुर्मना और नोटिस की कार्यवाही की गई।
ज्ञातव्य हो माला श्रीवास्तव आईएएस तेज तर्रार बिहार नियम कानून से चलने वाली ईमानदार अधिकारी है जल्दी दबाव में काम नहीं करती। आज अचानक सोनभद्र में खनन कार्यों की जांच करने औचक निरीक्षण में निदेशक खनन माला श्रीवास्तव पहुंची तो जिले के बालू खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा बहुत से वाहन लोग खड़ा करके भाग खड़े हुए।मौके पर दर्जनों वाहनों पर कार्यवाही की गई सभी संबंधित को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।

Related Articles

Comments

Back to Top