संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत प्यार में शादी के बाद मिली मौत

लखीमपुर खीरी , 1

मोहम्मदी संवाददाता 
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवनगरा में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
गांव गुआरी थाना रामचंद्र मिशन जिला शाहजहांपुर निवासी मृतका के भाई आकाश ने बताया उसने अपनी बहन रूपा देवी 24 वर्षीय की शादी कुछ साल पहले शिवनगरा निवासी राजन के साथ की थी जिससे उसकी बहन ने एक  पुत्र नैमिष को जन्म दिया था। सोमवार शाम शाम 8 बजे करीब गांव से सूचना मिलने पर अपने परिवार के लोगों के साथ गांव पहुंचे जहां उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी थी और  परिजन घर पर नहीं मिले जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद हीला हवाली करती रही तब तक आरोपी घर छोड़कर भाग निकले थे। मौके पर पहुंचे सी ओ और निरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के पडे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पुलिस पर हत्या आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
मृतका के भाई ने बताया वर्ष 2018 में रिश्तेदारी में आते समय मेरी बहन को भगा ले गए थे मुकदमा दर्ज कराया जिसमें जेल चले गए थे रिश्तेदारों के दबाव में शादी करने पर सहमति बनी थी जिस पर मुकदमा वापस कर शादी की थी। दहेज में एक बाइक और 2 लाख की नकदी की मांग कर रहे थे असमर्थता जीतने पर बहन की हत्या कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top