टीपीआरएस में समर कैंप का आयोजन हुआ
लखीमपुर खीरी May 19, 2026 at 05:35 PM , 1मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने जमकर मस्ती की और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
मंगलवार को आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने पी टी, स्काउट पंच ताली के साथ योगाभ्यास किया है। शिविर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया है। बच्चों ने जुबा डांस, आर्ट एवं क्राफ्ट में क्ले मॉडलिंग डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, राइटिंग और वॉलीबॉल , कैरम खेल कर शारीरिक और मानसिक दक्षता का प्रमाण दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति श्रीवास्तव ने बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए टिप्स देकर उनका मार्ग प्रशस्त किया है।































Comments