*परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 37 वाहनों के चालान, 20 सीज*

लखीमपुर खीरी , 5

*ओवरलोडिंग पर सख्ती: क्षमता से अधिक सवारी भरने वाले 10 से ज्यादा वाहन पकड़े*  

*लखीमपुर खीरी, 19 मई 2026।* जिले में हुई सड़क दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है। एआरटीओ ने ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग में सोमवार को जमकर चालान किए।  

*परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अभियान:* परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 1325स०सु० दिनांक 18.05.2026 के क्रम में जनपद में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत 19 मई से 31 मई 2026 तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में हेलमेट, सीटबेल्ट, मोबाइल फोन, ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी भरना जैसे मामलों पर कार्रवाई हो रही है।  

*एक दिन में 37 चालान, 20 वाहन बंद:* एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने बताया कि सोमवार को परिवहन विभाग ने कुल 37 वाहनों के चालान और 20 वाहनों को बंद करने की कार्रवाई की। उन्होंने खुद टीएसआई सचिन गंगवार के साथ संयुक्त चेकिंग में 15 चालान किए व 8 वाहन निरुद्ध किए। इनमें अधिकतर वाहन क्षमता से अधिक सवारी ढोते पकड़े गए।  

*यात्री/मालकर अधिकारी ने भी की कार्रवाई:* डॉ कौशलेंद्र यात्री/मालकर अधिकारी ने 22 वाहनों के चालान किए तथा 12 वाहनों को बंद किया। इनमें 10 वाहन ऐसे थे जिन्होंने क्षमता से अधिक सवारी भरी थी।  

*DL होंगे निलंबित:* एआरटीओ पांडे ने बताया कि अभियान के तहत वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किए जा रहे हैं। धारा 19 के तहत कार्रवाई कर लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।  

गौरतलब है कि हाल ही में लखीमपुर में ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद विभाग ने सख्ती बढ़ाई है।

Related Articles

Comments

Back to Top