अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा प्रधानमंत्री जन संदेश यात्रा निकाली गई,
लखीमपुर खीरी May 18, 2026 at 06:15 PM , 6गोला गोकर्णनाथ खीरी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी गोला गोकर्णनाथ जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विभाग मंत्री रमाकांत अवस्थी रहें, और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कनौजिया ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया बैठक में श्री राम दरबार रखकर पुष्प माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई, और श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर संगठन को मजबूत करने का बल दिया गया। बैठक में कहा गया कि पदाधिकारी को संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक के दौरान श्री रमाकांत अवस्थी ने राष्ट्रीय महिला परिषद श्रीमती मीना देवी ग्राम वजीरगंज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया व ग्राम वजीर नगर निवासी संगीता देवी को गोला विधानसभा का महामंत्री व रामवती को गोला विधानसभा अध्यक्ष व गीता देवी को पलिया विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के समापन के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ई रिक्शा व साइकिल लेकर पंजाबी कॉलोनी से लखीमपुर रोड होते हुए नानक चौकी तक,नानक चौकी से सिनेमा रोड होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक,अंबेडकर मूर्ति से अलीगंज रोड होते हुए अशोक चौराहे तक,अशोक चौराहे से खुटार रोड होते हुए विकास चौराहे तक,विकास चौराहे से होते हुए पुरानी मिल बाईपास से मोहम्मदी रोड तक मोहम्मदी रोड से होते हुए पुनः अशोक चौराहे तक पहुंची। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने बताया कि ई रिक्शा व साइकिल यात्रा का उद्देश्य है की सभी कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के जन संदेश को सभी भारतीयों तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा से पूरे नगर में भ्रमण कर जय श्री राम के नारे के साथ जनसंदेश दिया की भारत के प्रधानमंत्री व माननीय नरेंद्र मोदी जी का संदेश करोड़ों भारतीयों के लिए 1- सभी जनमानस बाजार खरीदारी के लिए डीजल पेट्रोल वाहन का प्रयोग न करें ई रिक्शा व साइकिल का प्रयोग करें। 2- लंबे सफर में ट्रेन व बस से यात्रा करें। 3- क्षेत्र व नजदीक आने-जाने के लिए साइकिल या इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल करें। 4- शादी समारोह में एक या दो गाड़ी का इस्तेमाल करें। 5- एक वर्ष तक सोना (गोल्ड) न खरीदें। ई रिक्शा वास साइकिल यात्रा में जिला अध्यक्ष कनौजिया के साथ जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल,जिला अध्यक्ष AHP प्रदीप भगत,विधानसभा अध्यक्ष पलिया चंचल कश्यप,तहसील अध्यक्ष विजय तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी,जिला उपाध्यक्ष AHP अंशू वर्मा,अंकित वर्मा,मनोज वर्मा,अशोक जायसवाल,संजय सिंह चौहान,विक्रम सिंह चौहान,गोल्ड मिश्रा,विवेक अवस्थी,अनिकेत कुमार, शैंकी चौधरी,विकास कनौजिया,निखिल कुमार,कन्हैया शाह,श्यामू शाह,बृजेश मौर्य सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।































Comments