अनुदेशकों ने नवीनीकरण का विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा

लखीमपुर खीरी , 2

मोहम्मदी संवाददाता 
शिक्षा अनुदेशकों ने अनुदेशक उत्थान समिति के महासचिव शचीन्द्र नारायण दीक्षित की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन बी ई ओ शशांक सिंह को सौपा है। 
शिक्षा अनुदेशक नरेंद्र वर्मा, संजीव पाल, अखिलेश वर्मा, पल्लवी शर्मा, शरद कौर, कुलसुम जहां, राजीव तिवारी, प्रतीक तिवारी, अमित अवस्थी सुमन गौतम समेत समेत ब्लॉक क्षेत्र के अनुदेशकों ने संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में बताया उच्च न्यायालय द्वारा 10 वर्ष से नियमित कार्मिक मानने के लिए निर्देशित किया गया था इसके बाद भी स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा कला शिक्षा के अनुभव के बाद भी₹100 के स्टांप पेपर पर अनुबंध भराने को लेकर अनुचित दबाव बनाया जाना बताया है इस प्रक्रिया को बेगार बलात श्रम बताया है।

Related Articles

Comments

Back to Top