रालोद किसान-मजदूर और समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा :- शिव प्रसाद द्विवेदी

लखीमपुर खीरी , 9

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में संगठन विस्तार का बिगुल, किसानों के मुद्दों पर हुई व्यापक परिचर्चा

 

लखीमपुर-खीरी।रालोद के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद द्विवेदी ने कहा रालोद किसान, गरीब, मजदूर और युवाओं की पार्टी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इन सभी वर्गो को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था। उन्होंने देश की राजनीति को बदला था, जो राजनीति की महलों में कैद थी। उस राजनीति को चौधरी साहब ने गांवों की गलियों में उतारा। उन्होंने जात पात को दूर रख, गांवों के लोगों को नेता बनाने का काम किया। वह रविवार को सेठ घाट रोड पर स्थित भारतीय विधा मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर बोल रहे थे। शिव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए रालोद चल रही है। सरकार में रहते हुए सरकारी योजनाओं का किसान, युवाओं, गरीबों व वंचितों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी!


उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, हमें आज से ही इनकी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। युवाओं से संगठन में आने की अपील की, ताकि देश की राजनीति को और अधिक बुलंद किया जा सके रालोद जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एक ऐसा दल है जो किसान और मजदूर वर्ग की बात करता है प्रदेश में रालोद के नौ विधायक हैं, आज हम एनडीए सरकार में शामिल हैं। लेकिन जयंत चौधरी हर मोर्चे पर किसान, मजदूर, युवाओं के पक्ष की बात प्राथमिकता से उठाते हैं। इस दल में हर वर्ग, जाति, संप्रदाय का सम्मान है वही जिले में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर पदाधिकारियों से परिचर्चा की गई गांव-गांव जाकर संपर्क कर किसानों को पार्टी में जोड़ने का कार्य जोर-शोर से करने का आवाहन किया गया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश बाजपेई, एडवोकेट महासचिव नाजिम अली ऐश्वर्या धुरिया एडवोकेट  पवन कुमार जिला सचिव राकेश पांडे अजय श्रीवास्तव हरनाम वर्मा डॉक्टर अनुराग शुक्ला शिवकुमार शर्मा अनूप कुमार शुक्ला अवनीश निगम माधवंश पांडे रामकृष्ण पांडे योगेंद्र नाथ बाजपेई मोहम्मद इरफान खान सहित बहुत लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top