समाजसेवी रमाशंकर निषाद बने अग्नि पीड़ितों का सहारा, बांटी राहत सामग्री
लखीमपुर खीरी May 18, 2026 at 06:10 PM , 6निघासन खीरी।
तहसील निघासन क्षेत्र के मुन्ना पुरवा और बंगलहा राज गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी को प्रभावित कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि मुन्ना पुरवा में करीब 41 घर जलकर राख हो गए, जबकि बंगलहा राज में 12 घर आग की चपेट में आ गए। हादसे में घरों में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े और जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रमाशंकर निषाद अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने मुन्ना पुरवा के 41 परिवारों तथा बंगलहा राज के 12 परिवारों को खाद्य सामग्री सामान देकर सहायता पहुंचाई।
राहत सामग्री पाकर अग्नि पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने समाजसेवी रमाशंकर निषाद के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में उनके इस मानवीय प्रयास की खूब चर्चा हो रही है।































Comments