भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, शुरू हुई निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा
लखीमपुर खीरी May 18, 2026 at 09:20 PM , 4लखीमपुर-खीरी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा शुरू की गई है। पत्रकार एनके मिश्र ने इस सेवा की शुरुआत की। सामाजिक सरोकार की इस पहल को लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में पहुंचकर ठंडा पानी ग्रहण किया।
बाजपेई ट्रैवल्स एण्ड बी.टी. ग्रुप परिवार के मोहन बाजपेई द्वारा निरंकारी भवन के निकट राहगीरों के लिए आर.ओ. तथा घड़े के ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई है। गर्मी से परेशान लोगों को यहां रुककर शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा पुण्य कार्य है और इससे लोगों को बड़ी मदद मिलेगी। आयोजकों ने बताया कि “कोई भी राहगीर प्यासा न रहे” इसी भावना के साथ यह सेवा लगातार जारी रखी जाएगी।































Comments