आयुष आपके द्वार के तहत तेंदुआई गांव मे लगाया गया कैप, कैप के दौरान मरीजो को स्वस्थ रहने व गर्मी से बचने के लिये सुझाव भी दिये गये,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
आयुष आपके द्वार के तहत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी लखीमपुर खीरी के निर्देशानुसार राजकीय  आयुर्वेदिक चिकित्सालय जडौरा  द्वारा तेंदुआई गांव में निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया,
शिविर के दौरान में दो पटल  लगायें गये पटल नंबर वन पर 26 मरीज व पटल नंबर 2 पर 16 मरीजों स्वस्थ परीक्षण के पश्चात उनको निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई  जिसमें वृद्ध व विकलांग मरीजों की पटल को अलग- लगाया गया, समस्त रोगियों को ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से बचने के लिए डा हरिशंकर वर्मा ने बताया कि सिर पर कपड़ा रखने के लिए कहा गया, सफेद सूती कपड़े  पहनें और लौकी, तुरई, खीरा, ककड़ी, खरबूजा का अत्यधिक व पानी का सेवन करें, कम से कम पूरे दिन मे 3 से 5 लीटर पानी पिए, छायादार बृक्ष व छायादार जगह मे बैठे, तेज धूप में बाहर न निकले आंधी तूफान से बचने का प्रयास करें हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज वर्मा,फार्मासिस्ट अनंग पाल चौधरी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top