20 मई की बंदी में गोला मेडिकल एसोसिएशन नहीं होगी शामिल

लखीमपुर खीरी , 2

गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने आगामी 20 मई को बंदी का आवाहन किया है। किंतु गोला नगर की मेडिकल एसोसिएशन इस बंदी में शामिल नहीं होगी। यह निर्णय गोला नगर की मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा के प्रतिष्ठान पर बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। पदाधिकारी का कहना है कि सरकार बंदी के मुद्दों पर पहले से विचार कर रही है। ऐसे में बंदी करने का कोई औचित्य नहीं है। बंदी करना जीवन की रक्षा के साथ खिलवाड़ है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शरद मेहरोत्रा, नगर महामंत्री राजेश पुरवार, कोषाध्यक्ष राजीव बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top