किसान नेता ने गन्ना समिति की बैठक मे किसानो की समस्याओ का उठाया मुद्दा,

लखीमपुर खीरी , 2

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य बैठक में कर प्रस्ताव पारित करने कीकिया ग की।
गन्ना विकास समिति गोला गोकर्णनाथ द्वारा आयोजित सामान्य बैठक सुमित अध्यक्ष श्रीमती वीना आशीष सिंह की अध्यक्षता में सी जी एन पी जी कॉलेज गोला गोकरननाथ में आयोजित की गई बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए डेलीगेटों के हस्ताक्षर सहित मांग पत्र लिखित और मौखिक प्रस्ताव पारित करने की मांग की। 
अंजनी दीक्षित ने कहा गन्ना समिति में किसानों की कर्ज लिमिट यदि 50000 है तो कर्ज स्वीकृत होने के बाद मात्र ₹5000 की खाद दी जा रही है गन्ने की फसल 1 वर्ष की है जिसमें अत्यंत खाद और कीटनाशक की आवश्यकता पड़ती है जब गन्ना विकास विभाग अलग से बना हुआ है तो कृषि विभाग के दिशा निर्देशों पर गन्ना समिति क्यों चल रही है कृषि विभाग में रवि और खरीफ की फसलों की खाद की लिमिट होती है जिसका विभाग अलग है गन्ना विभाग का मंत्री अलग है समिति में कर्ज लेने वाले किसानों की कर्ज लिमिट बनी हुई है तो लिमिट के बराबर इच्छुक किसानों को खाद मिलनी चाहिए यूरिया न मिलने के कारण किसान काफी परेशान है। 
गन्ने की खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है जिससे किसानों की लागत काफी महंगी होती जा रही है जिससे गन्ने का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है गाने की खेती से किसानों का मोह भंग हो रहा है इसलिए आवश्यक है विधानसभा चुनावी वर्ष में गन्ने का मूल्य कम से कम₹500 प्रति कुंतल घोषित किया जाए। 
अस्वीकृत गन्ना प्रजाति का उत्तर प्रदेश सरकार ने गत वर्ष में मूल्य नहीं बढ़ाया जिससे किसान काफी नाराज है कोई भी गन्ना प्रजाति अगर विलोपित की जाती है तो उसको खत्म करने में तीन से चार वर्ष लग जाते हैं इसलिए आवश्यक है 2 वर्ष पहले जिस प्रकार से अस्वीकृत करने प्रजाति का अर्ली प्रजाति से अंतर ₹25 प्रति कुंतल था वह बरकरार रखा जाए इस वर्ष अर्ली से ₹25 कम अस्वीकृत गन्ना प्रजाति का मूल्य घोषित किया जाए। 
बजाज ग्रुप ने समय से भुगतान न करने की आदत बना ली है इसलिए आवश्यक है माननीय न्यायपालिका के आदेश और गन्ना अधिनियम के अनुसार विलंब भुगतान पर ब्याज की मांग प्रस्ताव पारित कर की जाए पहले ब्याज का पैसा किसानों को दिलाया जाए जब तक इसे ब्याज नहीं लिया जाएगा बजाज ग्रुप समय से भुगतान नहीं करेगा।
गन्ना विकास समिति के द्वारा समस्त डेलीगेटों को आय व्यय और समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण पत्रिका के माध्यम से हर वर्ष दिया जाए। 
इस मौके पर गन्ना समिति का समस्त प्रतिनिधि मंडल बजाज ग्रुप के जीएम अन्य अधिकारी गण बलराम ग्रुप के गम अन्य अधिकारी गण गन्ना समिति के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण काफी संख्या में डेली गेट किसान साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top