श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने आग पीड़ित अमित एजेंसी को दिया 1 करोड़ 90 लाख का बीमा भुगतान

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी।मोहम्दी क्षेत्र स्थित अमित एजेंसी किराना दुकान में कुछ समय पूर्व भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था। दुकान का बीमा श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में कराया गया था। जांच एवं बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने बीमाधारक को लगभग ₹1 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया है।जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना के बाद बीमा कंपनी द्वारा सर्वे कराया गया और नुकसान का आकलन किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बीमा क्लेम स्वीकृत कर दिया गया।
इस दौरान एरिया मैनेजर अनुपम पांडेय, ब्रांच मैनेजर गोपाल दीक्षित, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर आदित्य मिश्रा एवं अर्बन बैंक के एमडी सवल गुप्ता जी की मौजूदगी में भुगतान प्रक्रिया पूरी कराई गई।ऐरिया मैनेजर अनुपम पांडेय  ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमा कंपनी द्वारा सभी आवश्यक जांच और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्लेम राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों का बीमा अवश्य कराना चाहिए, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना में आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।बीमा भुगतान का चेक अमित ट्रेडर्स के नाम जारी किया गया, जिसकी राशि 1करोड 90 लाख बताई गई है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top