*लखीमपुर खीरी सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान*

लखीमपुर खीरी , 7

*घायलों को 50 हजार की सहायता, PMNRF से दी जाएगी अनुग्रह राशि*

*नई दिल्ली/लखीमपुर खीरी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

*मुआवजे का ऐलान:* PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

*PMO का ट्वीट:* प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार दोपहर 'एक्स' पर पोस्ट किया: "उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों"।
सोमवार सुबह ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया ऊंचगांव के पास NH-730 पर ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ यात्री सीट के नीचे फंस गए और वाहन काटकर शवों को बाहर निकाला गया। 
CM योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों व पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top