*लखनऊ में चेंबर तोड़ने व लाठीचार्ज के विरोध में पलिया के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन*

लखीमपुर खीरी , 7

*तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, वकीलों के बैठने की जगह व घायलों के इलाज की मांग*  

*पलिया कला, खीरी।* लखनऊ में वकीलों के चेंबर तोड़े जाने और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में पलिया तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कड़ा विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर "पुलिस मुर्दाबाद" के नारे लगाए और तहसीलदार ज्योति वर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने वकीलों के लिए बैठने की जगह सुनिश्चित करने और लाठीचार्ज में घायल हुए वकीलों का समुचित इलाज कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से शासन तक मांगें पहुंचाने की अपील की गई। इस मौके पर बार अध्यक्ष अफसर अली, महामंत्री सतीश सिंह, राम लाखन सिंह, शारदा प्रसाद राणा, पूर्व अध्यक्ष अशर्फीलाल शर्मा, धर्मराज शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, कनिष्क उपाध्यक्ष मनोज राठौर, कोषाध्यक्ष बसंत प्रजापति, कमाल इदरीसी, आमिर हुसैन, एम यू खान, राजीव शुक्ला, सुनील शुक्ला, सुनील कुमार राय, वसीम अहमद, सुनील कुमार शुक्ला, बनारसी लाल चौधरी, सत्येंद्र शुक्ला, मधुसूदन तिवारी, रामचंद्र गौतम, शैलेंद्र सिंह, विकास गुप्ता, फजल अहमद, अमित महाजन, संजय राठौर, शेखर नाग समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।  

बार अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि अधिवक्ताओं पर इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वकीलों के सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top