ताइक्वांडो अकेडमी में कलर बेल्ट प्रमोशन समारोह, तीन खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट

लखीमपुर खीरी , 5

*कुकीवान हैड क्वार्टर कोरिया से जारी प्रमाण पत्र, अभिभावकों ने बढ़ाया हौसला*  

*पलिया कला, खीरी।* रविवार 17 मई को श्री रामलीला मैदान पर पलिया ताइक्वांडो अकेडमी द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेल्ट टेस्ट में पास खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  
 चीफ कोच प्रदीप कुमार व पलिया कोच अरूण तिवारी ने पलिया ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ी अरहम रंजन, अरिहंत रंजन व कुशाग्र प्रजापति को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ये प्रमाण पत्र कुकीवान हैड क्वार्टर कोरिया द्वारा जारी किए जाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। सीनियर खिलाड़ी चंदन कुमार, उत्कर्ष सिंह, कृष्णा वर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।  इस मौके पर लखीमपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, कल्पना झा और बलदेव वैदिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एल भार्गव मौजूद रहे।  

कोच अरूण तिवारी ने बताया कि अकेडमी के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्लैक बेल्ट मिलना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Related Articles

Comments

Back to Top