विद्या निकेतन में ,एचपीवी, टीकाकरण अभियान का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 3

 गोला गोकर्णनाथ खीरी,
स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में दिनांक 15 /05 /2026 को गोला प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष की छात्राओं को एच०पी०वी० वैक्सीन के महत्व, सुरक्षा और प्रभावशीलता के बारे में जागरूक किया गया।
एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ अंजलि नाथ एवं सीनियर डॉ चेतन वर्मा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर पर वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जानकारी दी तथा बताया कि भारत सरकार द्वारा निःशुल्क एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश की बेटियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखते हुए स्वस्थ भविष्य प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अभिभावक अपनी बेटियों का टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला गोकर्णनाथ में आधार कार्ड अथवा आयु प्रमाण पत्र दिखा कर करवा सकते हैं ।इस अवसर पर बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्राओं को टीकाकरण कराने व अन्य छात्राओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top