*भाकपा माले व ऐपवा ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन* *बाढ़ रोकथाम, रेल लाइन सुरक्षा और पलिया को जिला बनाने की मांग*
लखीमपुर खीरी May 16, 2026 at 05:25 PM , 3(विश्वकांत त्रिपाठी)
*पलिया कलां, खीरी।* भाकपा माले और ऐपवा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार पलिया को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सीजन से पहले रोकथाम, रेल लाइन सुरक्षा, आवास, बिजली और भ्रष्टाचार समेत 8 प्रमुख मांगें उठाईं।
ज्ञापन में कहा गया कि पलिया क्षेत्र की जनता बाढ़, कटान, रेलवे ट्रैक की खराब स्थिति, वन्यजीव आतंक, बिजली अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *बाढ़-कटान:* बाढ़ रोकने के नाम पर हो रही धांधली पर रोक लगे। कटान से बचाव के लिए स्थायी निर्माण कार्य तत्काल कराए जाएं।
2. *रेलवे:* मैलानी-नानपारा बड़ी लाइन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो। रेलवे ट्रैक पर हो रहे रिसाव व नुकसान की स्थायी मरम्मत कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
3. *आवास:* सभी गरीब व भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टा देकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए।
4. *वन्यजीव आतंक:* जंगल किनारे रहने वाले खेतिहर मजदूरों को शेरों व जंगली जानवरों के आतंक से राहत के लिए स्थायी सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था हो।
5. *बिजली:* बिजली विभाग की अनियमितताओं पर रोक लगे और 200 यूनिट तक बिजली निःशुल्क दी जाए।
6. *भ्रष्टाचार:* सभी सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कठोर रोक लगाकर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
7. *नया जिला:* सीमावर्ती व विशाल क्षेत्रफल को देखते हुए पलिया कलां को नया जिला घोषित किया जाए, जिससे जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
इस अवसर पर भाकपा माले जिला व राज्य कमेटी सदस्य कमलेश राय, ऐपवा जिला अध्यक्ष आरती राय, कामरेड रामकिशन, चन्द्र भूषण मिश्र, लल्लन गौड़, सभासद सुमन सिंह सहित दर्जनों महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जनहित में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।































Comments