*महिला आरक्षण बिल रिजेक्ट होने पर व्यापार संगठन ने जताया विरोध*
लखीमपुर खीरी May 15, 2026 at 05:20 PM , 3*'सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे': विजय शुक्ला*
*लखीमपुर खीरी।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन लखीमपुर खीरी की बैठक स्थानीय मारवाड़ी मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" अप्रैल 2026 में संसद में विपक्षी सांसदों के विरोध के चलते रिजेक्ट हो गया। इसके कारण देश की आधी आबादी अपने आरक्षण अधिकारों से वंचित रह गई। संगठन इसकी घोर निंदा करता है।
प्रेस को संबोधित करते हुए विजय शुक्ला ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के आह्वान पर महिला विरोधी नेताओं को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य और व्यापारी सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला आरक्षण का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।































Comments